बांग्लादेश में शेख हसीना व उनके परिवार से जुड़े 31 खातों को फ्रीज़ करने का दिया गया आदेश

ढाका (बांग्लादेश) की एक अदालत ने मंगलवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके परिवार के सदस्यों व सहयोगियों के 31 बैंक खातों को फ्रीज़ करने का आदेश दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, शेख हसीना, उनके बेटे सजीब, बेटी साइमा, बहन शेख रेहाना और उनसे संबंधित संगठनों के बैंक खातों में 394.6 करोड़ टका (लगभग ₹281.2 करोड़) जमा हैं।