बांग्लादेश में सियासी उठापटक और भारत को लेकर चीनी मीडिया क्या कह रहा है?
बांग्लादेश में राजनीतिक हलचल पर चीनी सरकार ने कहा है कि वह बांग्लादेश के घटनाक्रम पर करीबी नज़र बनाए हुए हैं। चीनी सरकारी अखबार 'ग्लोबल टाइम्स' ने लिखा है, "छात्रों के आंदोलन के पीछे मज़बूत आर्थिक वजहें थीं।" वहीं, भारत को लेकर 'ग्लोबल टाइम्स' में लिखा है कि भारत ने शेख हसीना को हरसंभव मदद देने का वादा दिया है।