बांग्लादेश में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराएगी अंतरिम सरकार: मोहम्मद यूनुस
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने शनिवार को तीसरे 'वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ' शिखर सम्मेलन को ऑनलाइन संबोधित किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कहा कि उनकी सरकार समावेशी और बहुलवादी लोकतंत्र की स्थापना करने और देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष व भागीदारीपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सम्मेलन की मेज़बानी भारत ने की थी।