बांग्लादेश में हिंदू नेता को घर में घुसकर किया गया अगवा, पीट-पीटकर की गई हत्या
दिनाजपुर (बांग्लादेश) में 4 लोगों ने हिंदू समुदाय के 58-वर्षीय नेता भाबेश चंद्र रॉय का उनके घर में घुसकर अपहरण किया और पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी है। रॉय की पत्नी शांतना ने 'द डेली स्टार' को बताया कि रॉय को एक फोन आया था। आरोपियों ने घर में उनके पति की मौजूदगी की पुष्टि के लिए फोन किया था।