भारत ने बांग्लादेश के दिनाजपुर में हिंदू नेता भाबेश चंद्र की हत्या की निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "यह हत्या (बांग्लादेश की) अंतरिम सरकार के तहत हिंदू अल्पसंख्यकों के व्यवस्थित उत्पीड़न के पैटर्न को दिखाती है।" उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार को 'बहाने बनाए बिना सभी अल्पसंख्यकों की रक्षा की ज़िम्मेदारी निभानी चाहिए'।