बांग्लादेश में हिंसक घटनाओं के बीच पीरोजपुर ज़िले में एक हिंदू शख्स के घर में आग लगा दी गई और कथित तौर पर इस घटना के वक्त परिवार के सदस्य अंदर सो रहे थे। बीजेपी के अमित मालवीय ने घटना का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, "बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के मामले चिंताजनक स्तर पर पहुंच गए हैं।"