बांग्लादेश में 1971 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जोगेश चंद्र रॉय और उनकी पत्नी सुवर्णा रॉय की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह दोनों के शव उनके घर से बरामद हुए। गौरतलब है, भारत ने कई बार बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों पर चिंता जताई है।