बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा के बीच यूनुस सरकार ने जारी की रिपोर्ट, जानें क्या बताया
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने जनवरी-दिसंबर 2025 की पुलिस रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों से जुड़ी 645 घटनाएं दर्ज हुईं जिनमें 71 सांप्रदायिक और 574 गैर-सांप्रदायिक थीं। यूनुस ने कहा, "ज़्यादातर मामले आपराधिक प्रकृति के थे...हर साल औसतन करीब 3,000-3,500 लोग देशभर में हिंसक अपराधों में जान गंवाते हैं।"