बांग्लादेश में हिंदुओं की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 4 लोग हुए गिरफ्तार
बांग्लादेश के सुनामगंज ज़िले में हिंदू समुदाय के लोगों के घरों व दुकानों और स्थानीय लोकनाथ मंदिर में तोड़फोड़ कर उसे नुकसान पहुंचाने के आरोप में शनिवार को 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामले में 12 नामज़द समेत 150 से 170 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना इस महीने की शुरुआत में हुई थी।