बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में कोटा सिस्टम को लेकर हुई हिंसा में अबतक करीब 163 लोगों की मौत हो चुकी है। बांग्लादेश की पुलिस के मुताबिक, 500 से ज़्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने 1971 की आज़ादी की जंग के सेनानियों के परिजन के लिए सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण को घटा दिया है।