बांग्लादेशियों द्वारा अगवा किया गया BSF जवान कुछ घंटों के बाद किया गया रिहा
मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) से एक बीएसएफ जवान को कथित तौर पर बांग्लादेशी नागरिकों ने अगवा कर लिया था जिसे कुछ घंटों के बाद रिहा कर दिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, कथलिया गांव के पास बांग्लादेश से घुसपैठ रोकने की कोशिश के दौरान उसका अपहरण हुआ था। घुसपैठियों ने जवान को पेड़ से बांध रखा था जिसका वीडियो सामने आया है।