बांग्लादेश लौटने को तैयार हैं शेख हसीना, रखीं ये शर्तें
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने स्वदेश लौटने को लेकर कुछ शर्तें रखी हैं। उन्होंने कहा, "बांग्लादेश में 'भागीदारी लोकतंत्र' की बहाली होनी चाहिए।" अपदस्थ प्रधानमंत्री ने कहा, "अंतरिम प्रशासन को अवामी लीग पर से प्रतिबंध हटाकर...स्वतंत्र, निष्पक्ष व समावेशी चुनाव कराना चाहिए।" उन्होंने अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस पर भारत से रिश्ते खराब करने का आरोप लगाया।