बांग्लादेश से सटी भारतीय सीमा की पहरेदारी में नदी में रहेंगे सांप-मगरमच्छ: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, बीएसएफ की फील्ड यूनिट्स को बांग्लादेश की सीमा से लगी नदियों में सांप और मगरमच्छों के इस्तेमाल की संभावना तलाशने को कहा गया है ताकि घुसपैठ और आपराधिक गतिविधियों को रोका जा सके। 26 मार्च के कथित आदेश में कहा गया, "सरीसृपों का उपयोग गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशों के अनुरूप है।"