inshorts

बांग्लादेश से हार के बाद राशिद खान को लगा झटका, तस्वीरों में मैदान पर दिखे इमोशनल

एशिया कप-2025 में बांग्लादेश से हार के बाद अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान को झटका लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरों में राशिद मैदान में काफी इमोशनल होते दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट मैच इंटरव्यू में राशिद ने कहा, "हमने वो आक्रामक क्रिकेट नहीं खेला जिसके लिए हम मशहूर हैं और खुद पर बहुत दबाव बनने दिया।"