बांग्लादेश के ढाका में बुधवार को बांग्लादेश सचिवालय की इमारत संख्या 7 की छठी, 7वीं और 8वीं मंज़िल पर आग लग गई जिस पर दमकल विभाग ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। अधिकारियों के मुताबिक, इमारत में आग लगने के कारण स्थानीय प्रशासन, डाक और दूरसंचार मंत्रालयों के दस्तावेज़ और फर्नीचर जल गए।