inshorts

बांग्लादेश सरकार ने दीपू दास के बाद देश में दूसरे हिंदू की लिंचिंग पर जारी किया बयान

बांग्लादेश सरकार ने दीपू चंद्र दास के बाद देश में दूसरे हिंदू अमृत मंडल की लिंचिंग होने पर बयान जारी किया है। बांग्लादेश सरकार ने कहा कि यह सांप्रदायिक हमला नहीं था और बांग्लादेश सांप्रदायिक सद्भाव वाला देश है। सरकार ने कहा कि अमृत मंडल एक टॉप क्रिमिनल था और 'आतंकी-वसूली गतिविधियों' के चलते मंडल पर यह हमला हुआ।