बांग्लादेश हिंसा के दौरान हुई थी 1400 लोगों की मौत, UN ने जारी किया आंकड़ा

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन व हिंसा में करीब 1400 लोगों की मौत हुई थी। आंकड़े पिछले साल 1 जुलाई-15 अगस्त के बीच के हैं। बकौल यूएन, सुरक्षा-खुफिया सेवा के अधिकारों के उल्लंघन में शामिल रहीं शेख हसीना के खिलाफ जांच किए जाने की ज़रूरत है।