बांग्लादेश हिंसा में अब तक 39 की मौत, सरकारी टीवी चैनल की बिल्डिंग को लगाई गई आग
बांग्लादेश में सरकारी नौकरी में आरक्षण को लेकर भड़की हिंसा में अब तक 39 लोगों की मौत हो गई है और 2,500 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सरकारी टीवी चैनल पर लोगों से धैर्य रखने की अपील की थी जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सरकारी टीवी चैनल की बिल्डिंग को आग लगा दी।