बेंगलुरु (कर्नाटक) के केम्पेगौड़ा इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के विमान को सोमवार को ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली व पुलिस ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। उत्तर-पूर्व बेंगलुरु के डीसीपी सजीथ वीजे ने कहा, "हमने एफआईआर दर्ज कर ली है।" एयरो इंडिया 2025 कार्यक्रम से पहले यह धमकी जारी की गई थी।