बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिली IPL और अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेज़बानी की अनुमति

कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैच कराने की अनुमति दे दी है। आरसीबी की आईपीएल ट्रॉफी-सेलिब्रेशन के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद यहां कोई मैच नहीं हुआ था। आरसीबी ने भीड़ प्रबंधन के लिए स्टेडियम में एआई कैमरे लगाने का प्रस्ताव दिया है।

Load More