बेंगलुरु के बस स्टैंड पर थैले में मिली विस्फोटक सामग्री और डेटोनेटर्स
बेंगलुरु के कालासिपाल्य के बस स्टैंड के अंदर एक टॉयलेट के बाहर रखे थैले से विस्फोटक सामग्री जिलेटिन की 6 छड़ें और कुछ डेटोनेटर बरामद किए गए हैं। पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ते के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है और बस स्टैंड के वीडियो सामने आए हैं। मामले में पुलिस की जांच जारी है।