बेंगलुरु की भगदड़ में 11 लोगों की मौत होने के बाद आरसीबी, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ, इवेंट फर्म डीएनए नेटवर्क्स और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मची थी। वहीं, कर्नाटक सरकार ने कहा है कि इस केस को सीआईडी को सौंप दिया गया है।