बेंगलुरु की महिला का दावा- लिंक्डइन अकाउंट किराए पर देने के लिए मिला $20/सप्ताह का ऑफर
बेंगलुरु की एक महिला ने ऑनलाइन पोस्ट कर दावा किया कि उसे लिंक्डइन अकाउंट किराए पर देने का ऑफर मिला था। महिला ने कहा, “मुझे एक व्यक्ति ने लिंक्डइन अकाउंट किराए पर देने के लिए संपर्क किया और $20/सप्ताह ऑफर दिया।” पोस्ट वायरल होने पर लिंक्डइन ने इसे स्कैम बताते हुए यूज़र्स से ऐसे मेसेज रिपोर्ट करने की अपील की।