बेंगलुरु की महिला ने 10 साल के बच्चों पर लगाया अश्लील टिप्पणी का आरोप, शेयर किया वीडियो
बेंगलुरु की एक महिला ने 10 साल के बच्चों पर मॉर्निंग-वॉक के दौरान अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। महिला ने लिखा, "यह देखना डरावना है कि 10-साल की उम्र के बच्चे इस तरह की भाषा और सोच रख रहे हैं...वे मेरे शरीर के अंगों के बारे में बातें कर रहे थे।"