बेंगलुरु पुलिस ने एक योग गुरु को 2023 में एक नाबालिग लड़की का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वारदात के समय लड़की 17-वर्ष की थी। योग गुरु ने कथित तौर पर इंटरनैशनल मेडल जिताने में मदद करने की आड़ में लड़की का यौन उत्पीड़न किया था। उस पर 10-15 महिलाओं का भी रेप करने का आरोप है।