बेंगलुरु के शख्स ने पेश की इंसानियत की मिसाल, जमकर हो रही तारीफ; वायरल हुई कहानी
रेडिट पर एक यूज़र ने बताया है कि बेंगलुरु में एक दोस्त के घर से लौटते समय वह सड़क हादसे में घायल फूड डिलीवरी एजेंट की मदद के लिए रुक गए और उसे अस्पताल ले गए। बकौल यूज़र, उसने उनसे बाकी बचे ऑर्डर डिलीवर करने के लिए पूछा और पेंडिंग डिलीवरी की और बाद में शख्स को उसके घर छोड़ा।