देश की सबसे धीमी 'वंदे भारत' होगी बेंगलुरु-गोवा एक्सप्रेस, सिर्फ 54 किमी/घंटे होगी रफ्तार
बेंगलुरु के यशवंतपुर से गोवा के मडगांव के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मंज़ूरी मिली है। यह करीब 700 किलोमीटर की दूरी तय करने में 13 घंटे 20 मिनट लेगी। इसकी औसत रफ्तार लगभग 54 किमी/घंटा होगी जिससे यह देश की सबसे धीमी वंदे भारत बन जाएगी। इसमें 12 स्टॉपेज होंगे और सेवा 6 दिन उपलब्ध रहेगी।