बेंगलुरु जाने वाले एमेज़ॉन के ₹18 लाख के ऑर्डर की चोरी, हरियाणा से चार गिरफ्तार
बेंगलुरु (कर्नाटक) जा रहे ई-कॉमर्स कंपनी एमेज़ॉन के ₹18 लाख के ऑर्डर से भरे एक कंटेनर को लूटने के आरोप में हरियाणा के नूंह से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक चोरी में शामिल लोग कथित तौर पर हरियाणा के नूंह और पलवल में चोरी का माल बेचने की योजना बना रहे थे।