आरसीबी के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु) के बाहर मची भगदड़ मामले में कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर सहित कई पुलिस अधिकारी सस्पेंड कर दिए हैं। इस मामले में कर्नाटक सरकार ने सीआईडी जांच के आदेश भी दे दिए हैं। गौरतलब है, इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हैं।