बेंगलुरु भगदड़ के बाद कर्नाटक सरकार ने लिया फैसला, बड़े आयोजनों के लिए नई SOP तैयार करेगी

कर्नाटक सरकार ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ की घटना के बाद फैसला लिया है कि वह बड़े आयोजनों के लिए एक नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करेगी जिससे किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, "कोई भी बड़ा आयोजन पुलिस विभाग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित किया जाएगा।"