बेंगलुरु में 29 वर्षीय महिला के किए गए 32 टुकड़े, घर के फ्रिज से हुए बरामद

बेंगलुरु (कर्नाटक) के मल्लेश्वरम में एक 29-वर्षीय महिला की हत्या कर उसके शव के 32 टुकड़े किए जाने का मामला सामने आया है। शव के टुकड़े महिला के घर में रखे फ्रिज से ही बरामद हुए हैं और पुलिस को शक है कि उसकी हत्या करीब 4-5 दिन पहले की गई होगी। बकौल रिपोर्ट्स, महिला किसी और राज्य की थी।