बेंगलुरु में ईडी ने अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस समर्थित ओपन सोसाइटी फाउंडेशन (ओएसएफ) और उससे जुड़ी कुछ संस्थाओं के खिलाफ छापेमारी की है। बकौल रिपोर्ट, ओएसएफ पर कथित रूप से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्राप्त करने और कुछ लाभार्थियों द्वारा विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम (फेमा) का उल्लंघन करने का आरोप है। इसपर ओएसएफ ने अबतक कोई टिप्पणी नहीं की है।