बेंगलुरु में IIT इंजीनियर ने रोटियों की गोलाई को स्कोर करने को लेकर बनाया AI बेस्ड टूल

बेंगलुरु में आईआईटी खड़गपुर के एक पूर्व छात्र ने 'रोटीचेकर.एआई' नामक एआई-बेस्ड टूल बनाया है जो रोटियों की गोलाई को स्कोर करता है। इस एआई चेकर के मुताबिक, एक महिला ने 91/100 स्कोर वाली रोटी बनाई है। इस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, "यूएस में चैटजीपीटी है, चीन में डीपसीक है। हमारे पास रोटीचेकर.एआई है।"