बेंगलुरु में अफेयर के शक में लिव-इन पार्टनर ने की गर्लफ्रेंड की हत्या
बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार, युवती सिक्किम की रहने वाली थी और सैलून में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। आरोपी को शक था कि युवती का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है। इसी को लेकर हुई बहस के बाद उसने चाकू से उसका गला काट दिया।