बेंगलुरू में इंजेक्शन व टैबलेट के क्लिनिकल ट्रायल में शामिल शख्स की हुई मौत
बेंगलुरु (कर्नाटक) में इंजेक्शन-टैबलेट के क्लिनिकल ट्रायल में शामिल नागेश वीरन्ना नामक 33-वर्षीय शख्स अपने भाई रेवनासिद्दप्पा के घर पर मृत मिला है। रेवनासिद्दप्पा ने कहा कि वीरन्ना की मौत भारतीय अनुसंधान व विकास फर्म सिनजीन द्वारा दी गई अंडर-ट्रायल दवाओं के दुष्प्रभाव से हुई। उन्होंने दावा किया कि ट्रायल से पहले वीरन्ना को कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं थी।