अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी रेडिट बेंगलुरु में एक कार्यालय खोल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने हाल में कम्युनिटी मैनेजमेंट, ऑपरेशन और स्ट्रैटजी और फाइनेंस समेत विभिन्न कार्यों के लिए लोगों को काम पर रखा है और हायरिंग फिलहाल जारी है। रेडिट भारत में अपने यूज़र बेस और राजस्व को बढ़ाने पर ध्यान दे रही है।