बेंगलुरु में चाकू की नोंक पर महिला से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटने की कोशिश, लोगों ने बचाया
बेंगलुरु में 40 वर्षीय शख्स ने महिला की गर्दन पर चाकू लगाकर कथित तौर पर उसकी सोने की चेन लूटने का प्रयास किया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात का वीडियो सामने आया है जिसमें बाद में लोग शख्स को काबू में करते दिखे। शख्स ने एक दुकान में घुसकर महिला को बंधक बनाया था। शख्स डिप्रेशन में बताया जा रहा है।