बेंगलुरु में ज़िंदगी बचाने निकली एम्बुलेंस ने 7 लोगों को मारी टक्कर, सामने आया घटना का वीडियो
बेंगलुरु में एक तेज़ रफ्तार एम्बुलेंस ने 7 लोगों को टक्कर मार दी और हादसे में 49-वर्षीय ठेला चालक की मौत हो गई है। वहीं, 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना 1 मई की है जिसका वीडियो अब सामने आया है। बकौल चालक, एम्बुलेंस का ब्रेक फेल हो गया था।