बेंगलुरु में टेलीकॉम विभाग का कर्मी बनकर जालसाज़ ने 77 वर्षीय वृद्धा से ठगे ₹1.20 करोड़

बेंगलुरु में टेलीकॉम विभाग का कर्मचारी और पुलिसकर्मी बनकर जालसाज़ों ने 77 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला से ₹1.20 करोड़ की ठगी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जालसाज़ों ने महिला से कहा था कि उनके नाम से लिए गए सिम कार्ड के ज़रिए ठगी की गई है और रुपयों की मांग की। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Load More