बेंगलुरु में तेज़ धमाके के साथ फटा फुटपाथ पर लगा ट्रांसफॉर्मर, खौफनाक वीडियो कैमरे में कैद

बेंगलुरु में बागलूर मेन रोड पर एमेज़ॉन कार्यालय के बाहर बुधवार सुबह फुटपाथ किनारे लगे एक ट्रांसफॉर्मर में अचानक ज़ोरदार विस्फोट होने से अफरा-तफरी मच गई। एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हुए घटना के खौफनाक वीडियो में विस्फोट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसा एक युवक ज़मीन पर गिर गया जबकि एक युवती की जान बाल-बाल बची।

Load More