बेंगलुरु (कर्नाटक) में एक 40 वर्षीय शख्स को उसके 14 वर्षीय बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने बेटे के स्कूल न जाने व पढ़ाई में लापरवाही बरतने और उसकी बुरी संगत से नाराज़ था। बकौल रिपोर्ट्स, मृतक की मां ने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी।