बेंगलुरु में फूल बेचते समय लोगों के सिर पर लगे दिखे कैमरे, तस्वीरें हुईं वायरल

इंस्टाग्राम पेज 'Candid Bengaluru' ने बेंगलुरु के मशहूर KR मार्केट में फूल-सब्ज़ियां बेचने वाले कई दुकानदारों की तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें सिर पर कैमरे पहनकर दुकानदार अपनी दुकानों पर बैठे नज़र आ रहे हैं। इससे पहले भी ऐसे कैमरों का इस्तेमाल हुआ है और यह कथित तौर पर AI मॉडल्स को ट्रेन करने के किया जा रहा है।