inshorts

बेंगलुरु में बीच सड़क पर गद्दा बिछाकर सोता दिखा शख्स, वीडियो पर पुलिस ने दिया जवाब

बेंगलुरू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बीच सड़क पर गद्दा बिछाकर सोता दिखाई दे रहा है। गद्दे की वजह से गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई जिससे लंबा जाम लग गया। सोशल मीडिया पर यूज़र्स की शिकायत के बाद बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने हालासुरु गेट ट्रैफिक पुलिस से कार्रवाई करने को कहा है।