बेंगलुरू में बस चलाते समय ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, कई गाड़ियों को कुचला
बेंगलुरू में शनिवार को बस चलाते वक्त ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आ गया। इसी दौरान उसका पैर एक्सिलरेटर पर दब गया जिससे बस अनियंत्रित होकर तेज़ी से आगे बढ़ी और कई गाड़ियों को कुचल दिया। घटना के वीडियो में ड्राइवर को तड़पते हुए देखा जा सकता है। बकौल रिपोर्ट्स, ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत स्थिर है।