बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण उड़ानों पर पड़ा असर, 10 फ्लाइट्स की गईं डायवर्ट

बेंगलुरु (कर्नाटक) में भारी बारिश हो रही है। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया है कि मौसम खराब होने के कारण एयरपोर्ट पर 10 उड़ानों को चेन्नई डायवर्ट किया गया है। इंडिगो ने कहा, "हम मौसम पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं और समय-समय पर अपडेट देते रहेंगे।" एअर इंडिया ने कहा, "बेंगलुरु में हवाई ट्रैफिक ज़्यादा हो गया है।"