बेंगलुरु में मेट्रो से अस्पताल पहुंचाया गया मानव अंग, भारत में पहली बार हुआ यह कारनामा

भारत में पहली बार एक मानव अंग (लिवर) को ट्रांसप्लांट के लिए बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो से अस्पताल पहुंचाया गया है। यह कारनामा 1 अगस्त को हुआ जिसका वीडियो भी सामने आया है। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बताया कि लिवर को 7 लोगों की मेडिकल टीम वाइटफील्ड स्टेशन लेकर पहुंची जहां से उसे राजराजेश्वरी नगर स्टेशन भेजा गया।