आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु) के बाहर मची भगदड़ को लेकर एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि पुलिस ने वह आयोजन स्थगित कर रविवार को प्रोग्राम आयोजित करने का अनुरोध किया था। बकौल रिपोर्ट, हालांकि आरसीबी का तर्क था कि तब तक उनकी टीम के विदेशी प्लेयर्स अपने देश लौट जाएंगे।