बेंगलुरु में महिला टीचर ने की 8वीं कक्षा के छात्र की डंडे से पिटाई, टूटा दांत
बेंगलुरु के एक प्राइवेट स्कूल में एक महिला टीचर ने गुस्से में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की कथित तौर पर डंडे से पिटाई कर दी जिससे उसका दांत टूट गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्लास में कुछ बच्चे खेल रहे थे और एक-दूसरे पर बोतल से पानी फेंक रहे थे तभी कुछ बूंदें टीचर पर गिर गईं।