बेंगलुरु में महिला ने शेयर किया स्टॉक किए जाने का अनुभव, मेट्रो से घर तक किया गया पीछा
बेंगलुरु की महिला ने 'रेडिट' पर शख्स द्वारा उसे स्टॉक किए जाने का अनुभव शेयर किया है। महिला के अनुसार, वह मेट्रो से घर लौट रही थी तभी एक शख्स ने उससे बातचीत शुरू कर दी। बकौल महिला, बातचीत में दिलचस्पी न दिखाने पर भी शख्स ने मेट्रो से लेकर उसके घर तक पीछा किया जिससे वह काफी परेशान हुई।