inshorts

बेंगलुरु में रेप के बाद की गई बांग्लादेशी महिला की हत्या, झील से बरामद हुआ शव

बेंगलुरु (कर्नाटक) में रेप के बाद एक 28 वर्षीय बांग्लादेशी महिला की पत्थर से हमला कर उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह कालकेरे झील से महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, महिला कालकेरे के एक अपार्टमेंट में घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी।